Posts

यह सवाल ही नहीं है ‘‘राजनीति हो रही है’’

  गुनाह की जीती जागती तस्वीर है लगभग 46 मिनट की विडियो फुटेज़! जिसके 10 सैकंड में तय हो जाती है 4 किसानों और एक पत्रकार की दर्दनाक मौत की दास्तान। किसान मौत से बेख़बर शांति मार्च करते हुए जा रहे थे... अचानक पीछे से तेज़ गति से आती हुई एक ठार जीप ने इन्हें रौंद दिया... इसके पीछे-पीछे आती फॉरच्यूनर भी इनके ऊपर से गुजर गई! कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले एक स्कॉर्पियों भी तड़पते हुए किसानों के ऊपर से गुज़र गई। एक वाहन चालक से गलती हो सकती है, लेकिन क्या तीनों वाहनों से एक जैसे अपराध को अंजाम दिए जाने को केवल हादसा कहकर झुठलाया जा सकता है? क्या इसे सोची समझी साज़िश नहीं कहा जाएगा? जिम्मेदार वाहन चालक तो जानवर को सामने देखकर गाड़ी रोक देते हैं, यह तो जीते जागते इंसान थे। यह भी कहा जा सकता है कि इस वारदात में सैकड़ों लोगों के सामने तीन गाड़ियों को ‘हथियार’ की तरह ‘हत्या’ करने के लिए इस्तेमाल किया गया। किसानों के बाद तीन बीजेपी के  कार्यकर्ताओं  की भी मौत हुई, क्रिया के बाद प्रतिक्रिया कहकर अपराध को कम करके आंकना ठीक नहीं होगा। कानून सबके लिए बराबर है, यहां यह उदाहरण सिद्ध करना सही होगा। मामला हाईप्रोफ

बिजली व पानी के बिल माफ होने के खिलाफ है भाजपा, इसलिए अब तक जवाब नहीं दिया : संजय सिंह

यह लोग संवाद का ढकोसला करने वाले लोग हैं, जिनका संवाद में कोई विश्वास है ही नहीं : दिलीप पाण्डेय नई दिल्ली। भाजपा नेता विजय गोयल से पूछे गए अपने तीन सवालों का जवाब लेने आज उनके आवास पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय, कई विधायक एवं पार्षद दिल्ली की जनता के साथ पहुँचे। संजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा,“भाई विजय गोयल जी 30 सितंबर को आपको पत्र लिखा जवाब नहीं, फोन किया जवाब नहीं, मैसेज किया जवाब नहीं, आज 11 बजे मिलने की सूचना दी। 2 घंटे इंतजार कराकर भी आप मिले नहीं और घूम-घूम कर बिजली, पानी, बिल माफी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए नौटंकी कौन कर रहा है। सब देख रहे हैं?” इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि ट्विटर के माध्यम से विजय गोयल जी से मैंने कहा था कि आज 11  बजे मैं उनके आवास पर जनता के साथ जनहित के सवालों का जवाब लेने आऊंगा। जब हम यहां आए तो वह हमसे मिले ही नहीं। कहा गया कि वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय की मीटिंग में है। हमने यहां 2 घंटे तक इंतजार किया। हम सब लोग यहां बैठकर उनसे सवाल पूछना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी बिजली और पानी के बिलों की माफी के पक्ष

केजरीवाल स्वयं से प्यार करते हैं, विडम्बना है कि वह दिल्ली से प्यार नहीं करते हैं-मनोज तिवारी

यदि केजरीवाल दिल्ली से प्यार करते तो कान्ट्रैक्टचुअल कर्मचारी, प्रदूषण, अनधिकृत कालोनी, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना को न रोकते-मनोज तिवारी  दिल्ली की जनता द्वारा नकारे जा रहे केजरीवाल ने स्वयं के लिए आई लव केजरीवाल कैम्पेन चला दिया-मनोज तिवारी पूरी दिल्ली जान चुकी है कि केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को प्यार करते हैं-मनोज तिवारी केजरीवाल 54 महीनों से लगातार भेदभाव और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं-मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही जनता के दुख-दर्द का निवारण किया जायेगा-मनोज तिवारी  नई दिल्ली, 3 सितम्बर। आम आदमी पार्टी द्वारा आई लव केजरीवाल अभियान चलाना दिल्ली की राजनीति से केजरीवाल की गिरती लोकप्रियता का परिचायक है। केजरीवाल के इस अभियान पर तंज कसते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को खुद आई लव केजरीवाल कहना पड़ रहा है, इससे यह साबित होता है कि दिल्ली में केजरीवाल से प्यार करने वाला अब कोई नहीं बचा है इसलिये केजरीवाल ने स्वयं ही अपना स्लोगन लांच कर दिया है।  श्री तिवारी ने कहा कि विडम्बना यह है कि अरविन्द के

श्रीमती शीला दीक्षित की पुनीत स्मृति में राजीव भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन।

Image
पूर्व प्रधानमंत्री डा 0  मनमोहन सिंह ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दिवंगत  श्रीमती शीला दीक्षित को श्रद्धाजंलि अर्पित की। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रीमती शीला दीक्षित के नाम पर सभागार का नामकरण।   नई दिल्ली , 04,  अगस्त , 2019 -  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व अध्यक्ष ,  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में उमड़े विशाल जनसमूह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि श्रीमती शीला दीक्षित कांग्रेस की ही नही अपितु सम्पूर्ण दिल्ली के लोगों के दिलों में रची बसी थीं। श्रद्धाजंलि सभा में हजारों की संख्या में आये आगंतुकों ने अपनी प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करी। सभी के चेहरों की भावभंगिमा बता रही थी कि आज भी श्रीमती शीला दीक्षित के प्रति उनकी निष्ठा ,  प्यार और विश्वास उनके दिलों में मौजूद है। श्रद्धाजंलि सभा में विशेष रुप से पूर्व प्रधानमंत्री डा 0  मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर ,  अखिल भारतीय कांग्रेस कांग्रेस के

फ्री मेट्रो योजना पर केजरीवाल का हालिया बयान उनकी अनुभवहीनता को दर्शाता है।

फ्री मेट्रो योजना पर केजरीवाल का हालिया बयान उनकी अनुभवहीनता को दर्शाता है। - रमाकांत गोस्वामी व जितेन्द्र कुमार कोचर पहले आपने कहा कि दो से ढाई महीने में मेट्रो में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाऐंगे ,  आज आप कह रहें है  8  महीने लगेंगे। कुछ समय बाद आप चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाऐंगे। आप अच्छी तरह जानते है कि जनवरी  2020  दिल्ली विधानसभा का चुनाव है। तब तक आपकी सरकार चली जाऐगी। ऐसे झूठे वायदे क्यों ? नई दिल्ली , 13  जून , 2019 -   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री रमाकांत गोस्वामी और श्री जितेन्द्र कुमार कोचर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि माननीय केजरीवाल जी जिस तरह  के राजनीतिक हथकंडे आज अपना रहे है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है ,  वह शोभनीय नही है।  पहले उन्होंने कहा कि दो से ढाई महीने में हम दिल्ली में मेट्रो के अंदर महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाऐंगे। लेकिन कल रात को उन्होंने कहा कि अभी इसको लागू करने में  8  महीने का समय लगेगा।   कांग्रेस प्रवक्ता श्री रमाकांत गोस्वामी और श्री जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा कि केजरीवाल जी दिल्ली के अंदर तब तक आप बसों में महिल

साफ हो गया है कि दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा देने की केजरीवाल सरकार की घोषणा पूरी तरह से झूठी है-मनोज तिवारी

डीएमआरसी के प्रपोजल आने के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा देने की केजरीवाल सरकार की घोषणा पूरी तरह से झूठी है-मनोज तिवारी केजरीवाल नाकामपंथी हैं, अपनी नाकामियों का ठीकरा पिछले साढ़े चार वर्षों से केन्द्र सरकार पर फोड़ते रहे है, आने वाले समय में जब वो महिलाओं को मुफ्त यात्रा नहीं दे पायेंगे तो उसका ठीकरा भी केन्द्र सरकार पर फोड़ेंगे-मनोज तिवारी   नई दिल्ली, 13 जून। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की महिलाओं को मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा देने के लिए पिंक टोकन व कार्ड देने के साथ-साथ अलग विन्डों बनाने में लगेगा आठ महीने का समय। यह कहना है डीएमआरसी का, इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की मंशा केवल झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की है। महिलाओं को दिल्ली मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का प्रलोभन देकर वोट बैंक की राजनीति का असफल प्रयास करना चाह रहे केजरीवाल की नीयत के ऊपर डीएमआरसी ने सत्यता की रोशनी डाली है। डीएमआरसी का कहना है कि

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे 5 सवाल

भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बुरी तरह से  फंसी हुई है : गोपाल राय  नई दिल्ली 7 मई 2019, मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल दिल्ली की जनता के बीच आ रहे हैं, दिल्ली की जनता को यह बताने के लिए, कि 2014 में दिल्ली की जनता ने भाजपा के सातों सांसदों को जिता कर संसद में भेजा था। तो पिछले 5 साल में इन सातों सांसदों ने एवं भाजपा ने दिल्ली की जनता के लिए क्या काम किए? और दोबारा दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को क्यों वोट दें? उन्होंने कहा की दिल्ली में अभी तक आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने जो भी प्रचार किया है, उसमें कांग्रेस 2024 की तैयारी करते हुए नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी तो पहले ही हार मान चुके हैं। अब अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए कांग्रेस पार्टी कह रही है, कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव रखने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की बात समझ में आती है कि वह 2024 की तैयारी कर रहे हैं। परंतु भाजपा जिसके सा